STORYMIRROR

Kunda Shamkuwar

Others

1  

Kunda Shamkuwar

Others

अजीब होती है लड़कियाँ

अजीब होती है लड़कियाँ

1 min
247

लड़कियाँ बड़ी अजीब होती है।कोई कह रहा था।सही तो कह रहा था वह।

अब आप ही देखिए न,रामायण की सीता बिना सोचे समझे राम के पीछे जंगल में चली गयी थी।

क्या राम जाता भला जंगल में सीता के पीछे?


हाँ,सही तो कह रहा था वह की लड़कियाँ अजीब होती है।

महाभारत की द्रौपदी को तो पढ़ा ही होगा आपने?

द्रौपदी भी कौरव-पाण्डव के द्यूत में हारने के बाद पाँच पाण्डवों की पत्नी बनी रही।

क्यों नही वह द्यूत में हारनेवाले धर्मराज को या फिर सारे पाण्डवों को छोड़कर कही चली गयी?


हम सब राधा को कृष्ण की राधा या कृष्ण के नाम से जोड़कर ही जानते है, नही?

राधा हमेशा ही कृष्ण के नाम के साथ ही जानी गयी।मीरा के साथ भी यही हुआ।ताउम्र वह कृष्ण नाम के भजन गाती रही।और कृष्ण के नाम के साथ उसका नाम हमेशा ही जुड़ गया।


क्या कृष्ण राजी होता कि दुनिया उसे राधा के नाम से या फिर मीरा के नाम से जानने लगती?


सदियों से ऐसा ही होता आ रहा है और आज भी जारी है।

सच ही कह रहा था वह।

लड़कियाँ बड़ी अजीब होती है...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन