STORYMIRROR

Amlendu Shukla

Others

3  

Amlendu Shukla

Others

वैश्विक महामारी

वैश्विक महामारी

1 min
294


हमने जीते हैं जंग कई, अब इसे जीत लेना होगा।

बढ़ रहे कोरोना को भी, हमसे आज हारना होगा।

नहीं इलाज अगर कोई, तो बचाव क्यों न कर लें?

इस वैश्विक महामारी से, अब तो सचेत होना होगा।

हमने जीते हैं जंग कई, अब इसे जीत लेना होगा।


निकले नहीं घरों से हम, हर काम घरों से निपटाएं।

जब बहुत जरूरी ही हो जाये, तब जाकर कहीं

घरों से जाएं।

परहेज भीड़ से कर, खुद को रखें सुरक्षित हम।

अगर कहीं जाना ही पड़े तो मुँह पर अपने मास्क

लगाएं।

निकले नहीं घरों से हम, हर काम घरों से निपटाएं।


परेशान है विश्व समूचा, दौर ए नाजुक आया है।

एक कोरोना वायरस का, छा गया हर तरफ छाया है।

कई मौत हो चुकी अब तलक, हर कोई परेशान सा है।

निजहित, परहित में हो जाएं अकेले, दौर इस तरह आया है।

परेशान है विश्व समूचा, दौर ए नाजुक आया है।


जैसे भी सम्भव हो, वह सब हमको अपनाना होगा।

हाथों को धुलते रहना होगा, बच्चों के हाथ धुलाना होगा।

सरकारी निर्देशों का पालन करके हम सबको,

बढ़ते हुए कोरोना को भारत से दूर भगाना होगा।

इस वैश्विक महामारी से अब तो सचेत होना होगा।


  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन