STORYMIRROR

Mehrin Ahmad

Others

3  

Mehrin Ahmad

Others

उड़ान

उड़ान

1 min
257

एक सवाल है,

अब कब नन्ही सी चिड़िया की रूह,

आसमान में उड़ान से पहले कैद ना होगी।

  

अब कब किसी शिकारी की तीर से गुज़र,

लहूलुहान ना होगी।


अब कब पिंजरे से आज़ाद होकर,

झूम झूम के नाचेंगी।


अब कब पर्वत के शिखर पर बैठ कर,

आज़ादी के मीठे गीत गाएगी।


अब कब गम के बादल हट जाएंगे,

सूरज की रोशनी से पेशानी चमकेगी।


अब कब चांदनी रात में,

बेशुमार ख्वाब बनेगी।


अब कब खुले आसमान में,

बे ख़ौफ़ सुनहरे पंख लहराएगी।


अब कब इन ख्वाहिशों की उड़ान मुकम्मल होगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Mehrin Ahmad