सखि बसन्त है
सखि बसन्त है
1 min
268
बड़ा इतराये बड़ा बलखाये
रह-रह लालिमा मुखड़े पे आये
कहो सखि कैसे?
सखि बसन्त है।
कोयल गाये राग सुनाये
सुन के देखो पिया घर आये
कहो सखि कैसे?
सखि बसन्त है।
झूमती जाए मन भरमाये
झूलन झूला श्याम डलाये
कहो सखि कैसे
सखि बसन्त है।
फगुआ आये रंग छलकाए
लै पिचकारी चुनर भिजाये
कहो सखि कैसे?
सखि बसन्त है।
