पिता कौन है?
पिता कौन है?
1 min
523
पिता,
जो गम है पीता,
खुशियॉं है बांटता,
जो अपने लिये नही,
हमारे लिए है जीता,
वह है पिता...
बनने की कोशिश में,
कल्पवृक्ष अपने बच्चों का,
करता रहता अपने को स्वाहा,
पहना कर नए कपडे बच्चों को,
खुद फ़टे कपडो में है जीता,
वह है पिता...
निभाते हुए अपने फ़र्ज़,
नही बयां अपने को करता,
मुसीबतो से करता सामना,
नीचे रह कर भी जो,
बच्चे को ऊपर है उठाता,
वह है पिता...
सिखाता जीवन जीने की कला,
देता एक ठोस आधार,
विचारों का संसार,
अनुशासन का जो,
बच्चे को एहसास है दिलाता
वह है पिता।
