न भूलेंगे आप को
न भूलेंगे आप को
1 min
336
दे कर जन्म दिखाई रंगीन दुनिया
मां बाप आप को ना भूल पाएंगे।
इस जग में इज़्ज़त से जीना सिखाया।।
गुरुजी आप को ना भूल पाएंगे।।
विवेक से हमें रहना सिखाया
सनातन मूल्य का महत्व बताया।।
करने हर मुश्किल का सामना
मन हमारा आपने मजबूत बनाया।।
खेल कूद से शरीर सौष्ठव बढ़ाया
तन मन और मस्तिष्क को मजबूत बनाया।।
आप के कदम पर चलते
आपका नाम रोशन करेंगे
भगवान से पहले आप का नाम हम लेंगे।।
