STORYMIRROR

लोगों का विश्वास

लोगों का विश्वास

1 min
13.5K


कुछ लोगों को यह लगता है, अगर वो पत्थर बन जाएंगे

शायद इस दुनिया में वो भी, पूजा के काबिल बन जाएंगे

 

उनको यह मालूम नहीं, जब पत्थर को तराशा जाता है

कोई-कोई पत्थर ही शायद, पूजा के काबिल बन पाता है

 

कुछ लोगों को यह लगता है, अगर वो फूल बन जाएंगे

शायद वो देंगे खुशबू या, पूजा के काम आ जाएंगे

 

खुशबू फैलाना है उनको या, पूजा के काम ही आना है

ऐसा करने के लिए उनको, पौधे से दूर तो जाना है

 

कुछ लोगों को यह लगता है, अगर वो वृक्ष बन जाएंगे

शायद वो देंगे छाया या, लोगों को फल दे पाएंगे

 

उनको यह मालूम नहीं, अगर दूजों के काम ही आना है

ऐसा करने के लिए उनको, जीवन में खुशियाँ लुटाना है

 


ಈ ವಿಷಯವನ್ನು ರೇಟ್ ಮಾಡಿ
ಲಾಗ್ ಇನ್ ಮಾಡಿ