STORYMIRROR

Dileep Agnihotri

Others

4  

Dileep Agnihotri

Others

खेल

खेल

1 min
211

तुमने कुछ दिन से हमें यूँ बातों में बहला दिया 

यार तेरी बातों पे अपना समय हम्म खो गए 

अपना कह के तुम मेरे रास्ते में कांटे वो गए 

समझकर फूलों को हम उन काँटों पर ही सो गए

भीड़ में मेरे साथ रहना प्यार करना सह गए

अपना अपना कह के मुझको जख्म कुछ दे जो गए

अपना कह के तुम मेरे रास्ते में कांटे वो गए

समझ कर फूलों हम उन काँटों पर ही सो गए

सुन रहा था फिर से तुम घर पे हमारे आ रहे 

आ के घर उन ज़ख्मों को तुम आँसुओं से धो गए

अपना कह के तुम मेरे रास्ते में कांटे वो गए

समझ कर फूलों हम उन काँटों पर ही सो गए

याद आयी फिर तेरी सोच मिलूं घर में तेरे

लोगों ने मुझको बताया वो किसी के हो गए

अपना कह के तुम मेरे रास्ते में कांटे वो गए

समझ कर फूलों को हम उन काँटों पर ही सो गए।

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन