STORYMIRROR

Prafulla Kumar Tripathi

Children Stories Action Children

4  

Prafulla Kumar Tripathi

Children Stories Action Children

हैप्पी बर्थडे जी !

हैप्पी बर्थडे जी !

1 min
267

दिन तो कल जैसा ही होगा, 

रात भी होगी वैसी ही।

ख़ास तभी जब जग बोलेगा, 

आपको हैप्पी बर्थडे जी।।


आपको हैप्पी बर्थडे जी, 

तब केक कटेंगे मिलकर जी।

गीत बजेंगे ऊंचे सुर में, 

कैंडिल उसमें होंगे जी।।


कैंडिल उतनी उम्र हो जितनी, 

केक बंटेगा मिलकर जी।

दुनियां झूमकर नाच उठेगी, 

कहकर हैप्पी बर्थडे जी।।


नये - नये कपड़े पहनोगे, 

तितली बन तुम उछलोगे।

पकड़ोगे तुम गिफ्ट दौड़ के, 

खोल देखने मचलोगे।।


अंकल, आंटी सब आएंगे, 

मुन्नू चुन्नू, संग लाएंगे।

लोग करेंगे ता ता थैय्या, 

मम्मी आंटी लेंगी बलैया।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन