चलो ज़रा उस पार चलतें हैं...
चलो ज़रा उस पार चलतें हैं...
चलो ज़रा उस पार चलतें हैं,
और इस बार सिर्फ खुद से ही प्यार करतें हैं।
चलो ज़रा इस शाम की तरह ढलतें हैं,
खुद ही गिर कर, खुद ही संभलते हैं,
चलो ज़रा उस पार चलतें हैं।
आज घुलतें हैं, मौसम में फिज़ा की तरह,
कुबूल करतें हैं ज़िंदगी, एक दुआ की तरह
इस बार खुद ही, खुद की उमीद बनते हैं,
खुद को एक ग़ज़ल समझ कर, दो दफा और पड़ते हैं,
चलो थाम के ख़ुद का हाथ, हम उस पार चलतें हैं।
आज से तकरीर, खुद से ही खुद की करतें हैं,
एक बार बस खुद पर यकीन करतें हैं
अपने डर की आज तौहीन करतें हैं,
थोड़ा लड़खड़ा कर, एक बार फिर खड़े होते हैं,
चमकते हैं, अकेले, रोशन चलो वो सुन सान मेले करतें हैं,
मुठ्ठी में सपने लेकर, ज़रा उस पार चलतें हैं,
और इस बार सिर्फ खुद से ही प्यार करतें हैं।
