STORYMIRROR

भाग दौड़ भरी ज़िंदगी

भाग दौड़ भरी ज़िंदगी

1 min
690



एक राज की बात बताता हूँ

आप क्या लिखते हैं

इन बातों को भूल जाएँ तो बेहतर

अनुराग हो या प्यार हो

क्रोध हो या पश्चाताप हो

दुःख भरी दास्ताँ का उद्गार हो

हमें तो जांचना परखना

आता ही नहीं

अच्छी प्रतिक्रियाएं देनी मुझे आती ही नहीं

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में बस

मैं 'लाइक' का बटन दबाता हूँ

इस तरह ही अपने हुनर का

जादुई करिश्मा लोगों को दिखाता हूँ !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन