STORYMIRROR

Chandramohan Kisku

Others

3  

Chandramohan Kisku

Others

बच्चे की हँसी

बच्चे की हँसी

1 min
276

गोधूलि बेला 

दिनभर

काले बादल के पीछे छुपे 

पूनम की चाँद 

बाहर निकल रही है...


स्कूल के बच्चे 

पीठ पर बस्ता लादे

लौट रहे है...


दाने की खोज में 

सुबह से निकले 

पक्षियों का दल

पकी धान खेत के ऊपर

हाँसिया बनकर 

लौट रहे है अपने घोसलें...


पुरे दिन 

हाड़तोड़ मेहनत के बाद 

घर के पिछवाड़े की 

पनघट में 

गोद में बच्चा लेकर 

इंतजार में है 

एक औरत 

आपने पति की...


ठीक, उस समय 

पूनम की चाँद उतरती है 

और बच्चे की गाल को 

चूमती है...


इसीलिए तो बच्चा 

माँ की आॅंचल छोड़कर 

खिलकर हँसता है...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन