अपने पर भरोसा रखना
अपने पर भरोसा रखना
परिस्थितियां विपरीत हो जाएं
जीवन में दुख आ जाएं
धरती को निहारना
धरती सा सहनशील बनना,
अपने अंदर की धरती को
महसूस करना
अपने पर भरोसा रखना।
जब अपना कोई बिछड़ जाए
मन बंधन में जकड़ जाए
पवन को निहारना
पवन सा उन्मुक्त रहना
अपने अंदर की समीर को
महसूस करना
अपने पर भरोसा रखना।
असफलता अखरने लगे,
हौसला बिखरने लगे,
जल को निहारना,
जल से निरंतरता सीखना
अपने अंदर के जल को,
महसूस करना ।
अपने पर भरोसा रखना।
जीवन नीरस लगने लगे
प्रेम की कमी खलने लगे
गगन को निहारना
गगन से बतियाना
अपने अंदर के अंबर को
महसूस करना
अपने पर भरोसा रखना।
मन थका थका सा लगे
जीवन से ऊर्जा चुकने लगे
अग्नि को निहारना
अपने अंदर की पावक को महसूस करना।