STORYMIRROR

सरफिरा लेखक सनातनी

Others

4  

सरफिरा लेखक सनातनी

Others

आने वाली ये हवा

आने वाली ये हवा

1 min
367


(गीत)


आने वाली ये हवा है 

जाने वाला कौन वहाँ है 

सरहद की मिट्टी उड़ रही

आज मरने वाला कौन वहाँ है।

बूढ़ी मां के पैरों से जब 

हवा निकल कर चली गई

मां ने यह महसूस किया

गर्म हवा है सरहद तपा है 

ऐसे लगता कुछ तो हुआ है।


हुआ है क्या, वहां मैं नहीं 

हवा बता कर चली गई 

आज किसी बेटे के सीने में गोली चली गई। 


मेरे आंगन की सारी चिड़िया 

आज क्यों मौन है

आने वाली ये हवा 

जाने वाला कौन वहाँ है

सरहद की मिट्टी उड़ रही 

आज मरने वाला कौन वहाँ है।


सहमी सहमी उठ रही हूं 

बोलो कुछ ना बोल रही हूं


आंखें मेरी भरने लगी 

अब तो मैं भी डरने लगी।


आज हुआ क्या ये तो 

बता जा ए हवा चलने वाली


आज किसी के लाल ने

सरहद पर क्या गोली खा ली।


किस का टुकड़ा गिर के बिखरा

ये तो बता वो कौन है

सरहद की मिट्टी उड़ रही 

आज मरने वाला कौन वहाँ है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन