STORYMIRROR

Dr nirmala Sharma

Others

3  

Dr nirmala Sharma

Others

बसन्त आयो रे

बसन्त आयो रे

1 min
339

ऋतु परिवर्तन की बेला में

तन मन हर्षायो रे

सखी देखो बसन्त आयो रे


प्रकृति में सर्वत्र प्रेम रस भर लायो रे

जन-जन के जीवन में प्रफुल्लता लायो रे

वसुधा ने ओढ़ पीली चुनरिया आँचल लहरायो रे

सखी देखो बसन्त आयो रे


विविध रंग के फूलों से तन-मन महकायो रे

कोयल, मोर, पपीहा ने संगीत सुनायो रे

शीतल मंद समीर चली प्रेम राग सुनायो रे

सखी देखो बसन्त आयो रे


भँवरों ने फूलों पर गुंजार मचायो रे

तन ले उठा अंगड़ाई मन बहकायो रे

जीवन की बहती धारा में मधुरता ले आयो रे

सखी देखो बसन्त आयो रे


Rate this content
Log in