STORYMIRROR

Priyanka Saxena

Others

4  

Priyanka Saxena

Others

शिव शंकर योगी हैं!

शिव शंकर योगी हैं!

1 min
276

भोलेनाथ शिव वैरागी हैं,

शिव शंकर योगी हैं।

शिव कण-कण में हैं,

शिव जीवनदर्शन में हैं।

नीलकंठ गरल पान कर,

सृष्टि के पालनहार हैं।

शिव ही निर्माता, सृजक हैं,

डमरू धारी शिव नटराज हैं।

शिव दुष्टों के संहारक हैं,

दुख, पीड़ा, कष्ट निवारक हैं।

मुक्तिदाता, कर्म प्रकाशक,

कर्म संयोजक, कर्म फलदाता हैं।

निर्वाण के मार्गदर्शक,

पथप्रदर्शक शिव सम्पूर्ण हैं‌।

शूलों को निर्मूल कर,

शंभु श्रेष्ठ तपस्वी हैं।

तीनों लोक के स्वामी शंकर

असीमित शक्ति के पुंज हैं।



Rate this content
Log in