STORYMIRROR

Lokanath Rath

Others

3  

Lokanath Rath

Others

यार मेरे...

यार मेरे...

1 min
207


यार मेरे कब तक मुझसे दूर रहोगे

मैं तुमको ढूंढता ही तो रहूँगा

एक दिन तुम मुझे मिल जाओगे

तब तुम्हारा नजर मुझसे नहीं छुपेगा

और तुम मुझसे दूर नहीं भागोगे।

यार मेरे कब तक मुझसे दूर रहोगे.....


हमारा मिलाप एक कहानी बन जाएगा

बीते हुए पल सब याद दिलाएगा

आँखों में खुशियों की आंसू ले के

तुम हमारे गले फिर मिलोगे

और तुम कुछ कह न पाओगे।

यार मेरे कब तक मुझसे दूर रहोगे.....


वो पल भी हमें कुछ कहेगा

बिछड़ने की याद को भुला देगा

सारे गीले शिकवे दूर हो जाएगा

दिल से दिल हमारा जो मिलेगा

हमारा ये याराना ही जीत जाएगा।

यार मेरे कब तक मुझसे दूर रहोगे....


धुन -

दिलबर मेरे कब तक मुझे तुम तड़पाओगे...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन