STORYMIRROR

Shipra Verma

Others

3  

Shipra Verma

Others

वीरगति के पथ पर जाना

वीरगति के पथ पर जाना

1 min
520

अद्भुत शौर्य भरी ये नस्लें

मृत्यु भी अपना ले हंस के

देशप्रेम का हर दीवाना

गाओ आज़ादी का गाना


भारत माँ के वीर सपूतों

वीरगति को जो भी प्राप्त हो

नमन तिरंगा उनको लपेटे

झंडा जैसे स्वयं ये प्रण ले


मर मिट गए जवानी में जो

बलिदानी तेरे शौर्य की जय हो

मैं न झुकूंगा मैं न हटूंगा

शत्रु जितना चाहे प्रबल हो


टुकड़ों में या साबूत लौटूँ

ज़िंदा या ताबूत में लौटूँ

मातृभूमि को शीश नवाना

गाओ आज़ादी का गाना


आंसू व्यर्थ न कोई बहाना

सीखो अद्भुत शौर्य दिखाना

भारत माँ की रक्षा हेतु

वीरगति के पथ पर जाना।


नमन शहीदों, नमन जवानों

देह त्याग कर देश बचाया

तेरे उपकारों से भारत

कभी उऋण नहीं हो पाया।


शत शत बार प्रणाम हे वीरों

पुनः पुनः तुम्हारे पुनर्जन्म हों

मन में संकल्प है दोहराना

गाओ आज़ादी का गाना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन