STORYMIRROR

Savita Gupta

Others

3  

Savita Gupta

Others

वीर सैनिक

वीर सैनिक

1 min
18

 

देख तिरंगा ओढ़ चला 

वीर सैनिक कफ़न बाँध चला

फ़ौलादी है उसकी ताक़त 

दुश्मन को धूल चटा दिया।


भारत ने दिखा दिया 

कहा जो उसे निभा दिया

सटीक भेदक टूट पड़ेगा

राफ़ेल सा तूफ़ान आ गया।


भारत का तिरंगा लहरा रहा 

विश्व में गाथा गा रहा

सेना हमारी शांति का दूत है

दुश्मनों के लिए यमदूत है।


भारत माँ का तिरंगा आँचल 

क़सम है एक भी कण मिट्टी का

जाने ना देंगे एक इंच वतन का

जल,थल,नभ पर देश गरज रहा है।


सैनिकों का लहू धधक रहा है

विश्व में सीना तान खड़ा है

सीमा पर आँख मिलाए अड़ा है 

गर्व से झंडा ऊँचा किया है।



Rate this content
Log in