STORYMIRROR

Dr Narendra Kumar Patel

Others

4  

Dr Narendra Kumar Patel

Others

विद्यालय में ताले हैं

विद्यालय में ताले हैं

1 min
252

खुले हुए हैं मदिरालय

विद्यालय में ताले हैं। 

कुछ अध्यापक के घर देखा 

खाने को भी लाले हैं।। 

मंदिर मस्जिद गिरजा घर

कहीं नहीं कोरोना था। 

बाबाओं से डरता है

शायद इन्होंने पाले हैं।। 

चुनावी बिगुल बजाने से

कोरोना गुम हो जाता है। 

हर चुनावी रैली में

जनता जनार्दन के मेले हैं।। 

गंगा के पावन जल से

कोरोना भी मर जाता है। 

शायद इसलिए देखो

लगे कुम्भ के मेले हैं।। 

"साहिल" तेरे खारे जल से

कोरोना दूर न जायेगा। 

अपने लफ़्ज़ों पर काबू रख

वरना खाकी वाले हैं।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन