STORYMIRROR

Ganesh Chandra kestwal

Children Stories Inspirational

4  

Ganesh Chandra kestwal

Children Stories Inspirational

तिरंगा प्यारा

तिरंगा प्यारा

1 min
400


भारत के नयनों का तारा 

भारतध्वज तिरंगा प्यारा ।।


       तीन पट्टियाँ प्यारी प्यारी 

       केसरिया श्वेत हरी सुहाए

       श्वेत वर्ण पे चक्र मनोहर 

        छवि अनुपम अपनी दिखलाए।।


केसरिया बल भरता हममें 

श्वेत सत्यता हमें सिखाए। 

हरा रंग है हमें बताता 

धरती हरी भरी सुहाए।।


       चक्र समय चालन का सूचक 

        हर पल बढ़ने को कहता है। 

        जैसे काल निरंतर चलता 

        पल भर भी वह नहि रुकता है।।


हिंद देश के आँख का तारा 

आन बान औ शान हमारा।

इसके साये में रहकर ही 

गूँजा जय भारत का नारा।।


        इस पर मिटे अमर बलिदानी 

        स्वतंत्रता की बनी कहानी ।

        शौर्य सुशोभित आज भी करता 

        भारत ध्वज तिरंगा प्यारा ।।


इसकी शान है हमें बढ़ानी 

यह अपनी सम्मान निशानी।

कभी न नत हो मान हमारा 

उन्नत रहे तिरंगा प्यारा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन