STORYMIRROR

सुरेश श्रीवास्तव

Romance

4  

सुरेश श्रीवास्तव

Romance

तेरा साथ

तेरा साथ

1 min
229

तेरा साथ जो है मुझे ये लगे है

कि जैसे अंधेरों मे जलता दिया है

मुझे अपने कदमों की आहट सुना दे

कि राहों में मेरे अंधेरा घना है

तेरा साथ जो है.....


तेरी सादगी ही मेरी बन्दगी है

तेरी मुस्कुराहट अब मेरी जिंदगी है

जो मैं अपनी साँसे भी तुझपर लुटा दूँ

इसी में मुकम्मल मेरी आशिकी है

मेरी धड़कनों में जो बसेरा तेरा है

तो फिर किसलिए इस कदर दिल डरा है

तेरा साथ जो है......


तुझे भूल कर एक पल भी मैं जी लूँ

मेरी धड़कनों को ये गवारा नहीं है

मुझ पर भी हो तेरी मोहब्बत की बारिश

यूँ कुदरत ने मुझको संवारा नही है

कदमों तले तेरे मैं कलियाँ बिछा दूँ

काँटों ने मुझको इशारा किया है

तेरा साथ जो है .......


धुन:

फिल्म: ये रात फिर न आएगी

गीत: मेरा प्यार वो है जो मरकर भी

तुमको जुदा अपनी बाहों से होने न देगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from सुरेश श्रीवास्तव

Similar hindi poem from Romance