सुपर पॉवर (परम शक्ति)
सुपर पॉवर (परम शक्ति)
1 min
335
ईश्वरीय परमशक्ति का बहुत अच्छा है अपना हिसाब।
वह अपने पास रखती सबके पाप पुण्य की क़िताब।
जो जैसा कर्म करता, उसको भाग्य वही देता जवाब।
पाप किया कष्ट भोगा, पुण्य किया तो पाया ख़िताब।
घर परिवार में आप जब भी करें कोई शुभ आयोजन।
केवल स्नेह, शुभता एवं प्रसन्नता हो उसका प्रयोजन।
किसी को नीचा दिखाने या दिखावे का न हो प्रयास।
केवल परमशक्ति से शुभाशीष की हृदय में हो आस।