STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Others

3  

Kawaljeet GILL

Others

सीख लिया हमने

सीख लिया हमने

1 min
242

जाने क्या दुश्मनी थी

किस्मत को हमसे कि

हर राह हर मोड़ पर

छलने वाले लोग ही मिले हमको

हम हर पल खुद को ही दोष देकर

आगे बढ़ते चले गए


मोहब्बत के दीये हम हर मोड़

हर राह पर जलाते रहे

और ये बेदर्द ज़माना इनको

बुझाने का काम करता रहा


लेकिन किस्मत को तो

कुछ और ही मंजूर था शायद

दीये मोहब्बत के फिर भी

जलते रहे जलते रहे


क्या होगा मोहब्बत का अंजाम

मालूम नहीं हमको

जो भी होगा फैसला खुदा का

मंजूर हमको होगा


आसमान से गिरकर सितारे कभी 

ज़मीन पर गिरा नहीं करते

फिर हमारे कदम लड़खड़ाए जो तो

हम भला गिरेंगे क्यों बिखरेंगे क्यों


गिरकर उठना हमको आता है

हिम्मत नहीं हारेंगे हम 

उठ कर फिर चल पड़ेंगे

अपनी मंजिल की और


हर किसी को सहारे की

जरूरत नहीं होती दोस्तो

तन्हा रहना हमने सीख लिया है

अब और तन्हाई हमको प्यारी है


कोई और क्या सहारा देगा हमको

अंधेरो से लड़ना सीख लिया हमने

डरने वालो में से नहीं हम हर मुसीबत से

लड़ना सीख लिया हमने


Rate this content
Log in