STORYMIRROR

Shahana Parveen

Others

4  

Shahana Parveen

Others

शराबी

शराबी

1 min
308

होश वालों से अच्छे,

यह शराबी लोग हैं।

मधुशाला में जाते पर 

असत्य नहीं कहते हैं।


खुलकर पीते हैं शराब,

अपने ग़मों के साथ जीते हैं।

उन इंसानों से अच्छे हैं जो

झूठे और फरेबी हैं।


शराबी की दुनिया सबसे अलग,

किसी ने नहीं कुछ लेना-देना।

मिल जाए कहीं से थोड़ी सी शराब,

इसी में उनका खुश रहना।


शराबी को क्या कहें ?

अपनी मस्ती में जीता है।

कभी हर बात पे हँसता है,

कभी फिर ज़ोर से रोता है।


कोई शराब पीता शौक में,

कोई दुख में पीता है।

कोई खामोश रहकर,

तन्हाइयों में जीता है।


कभी कभी इंसान,

इतना दुखी हो जाता है,

लेता सहारा शराब का,

उसी में खो जाता है।


लोगों से मिलती नहीं दया,

बेबसी का मारा होता है।

चारों ओर से मिलती निराशा,

शराबी वह बन जाता है।


शराब अच्छी चीज़ नहीं ,

इसे पीना नहीं चाहिए पर,

शराबी की पीड़ा हरने का प्रयास, 

हम सबको करना चाहिए।


जो कह नहीं पाते अपना ग़म,

शराब का शिकार हो जाते हैं।

कुछ को पी जाती शराब ,

कुछ शराब को पी जाते हैं।


हमें सहारा देकर शराबी को

उसकी शराब छुड़वानी चाहिए।

उसके कष्टों को भुलाने में

पूरी सहायता करनी चाहिए।


हम में भी मौजूद हैं ,

कहीं ना कहीं एक शराबी,

जो रात के अंधेरों में,

तकिए में मुंह छुपाए रखता है।

अपने ग़मों को याद करता है,

पर किसी से कुछ नहीं कहता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन