STORYMIRROR

Prafulla Kumar Tripathi

Children Stories Inspirational Thriller

4  

Prafulla Kumar Tripathi

Children Stories Inspirational Thriller

सागर को गागर में

सागर को गागर में

1 min
368

1- तुममें बल बुद्धि विवेक, 

का गागर है।

हे शूरवीर तुम सबको,

अपना आदर है।।


2- तुम शून्य से पहुंच चुके हो,

आज शिखर पर।

तेरे बल बुद्धि की गाथा, 

नगर डगर पर।।


3- हे लौह भुजाओं की, 

ताक़त रखने वाले।

तुम क़ैद कर सको, 

सागर को गागर में।।


4- नायक समाज की,

देश की रखवाली करता।

खलनायक - दुश्मन को हरदम,

औकात में वह रखता।।


5- तुममें, हममें, सबमें,

वह क्षमता है।

मां पिता सहित भारत की 

धरती की भी ममता है।।


Rate this content
Log in