STORYMIRROR

Abha Chauhan

Others

2  

Abha Chauhan

Others

पिया का घर

पिया का घर

1 min
174


पिया के लिए मेहंदी सजाई अनोखी,

आओ मिलकर प्रेम गीत गाए सखी।

जिस दिन से हुई मायके से विदाई,

माथे पर सुहाग की बिंदिया सजाई।

बाबुल का जिस दिन आंगन छोड़ा,

पिया के नाम का मंगलसूत्र पहना।


जिस दिन से हो गई बहना पराई,

हाथों में लाल लाल चूड़ियां सजाई।

सारे रिश्ते नाते लगने पर लगे फरेब,

पैरों में जो पहन ली पाजेब।

अब तो पिया का घर है अपना,

आज मुझे पिया के लिए है सजना।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन