STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Children Stories Tragedy Children

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Children Stories Tragedy Children

मेरे दिल में यह सवाल

मेरे दिल में यह सवाल

1 min
228

मेरे दिल में यह सवाल कई बार आता है।

हमसे अपना कोई क्यों बिछड़ जाता है।


जब हमारे स्कूल के दिन ख़त्म हो जाते हैं।

हमारे स्कूल के दोस्त हमसे दूर हो जाते हैं।

क्या उन सबको हमारी यादें नहीं आती होंगी।

क्या उनको स्कूल की बातें नहीं सताती होंगी।


हमारे दादा दादी, नाना नानी हमसे दूर चले गए।

हम छोटा सा ही छोड़ दूसरी दुनिया में चले गए।

क्या वे सब अब भी हमें वहां से देखते रहतेे होंगे।

क्या वे सब अब भी हमें दूर से दुलारते रहते होंगे।


मेरे दिल में यह सवाल कई बार आता है।

हमसे अपना कोई क्यों बिछड़ जाता है।


Rate this content
Log in