STORYMIRROR

Bhãgyshree Saini

Children Stories Children

3  

Bhãgyshree Saini

Children Stories Children

मेरा ननिहाल

मेरा ननिहाल

1 min
856

मेरा ननिहाल

लो आई गर्मियों की छुट्टियां

याद आई ननिहाल की गलियां

बंध गए घुंघरू पांव में ।


सूरज की तपती धूप में 

शीतल छांव है नानी का प्यार

समुंदर की उठती लहरों सा

है नाना का प्यार


शोरगुल करने पर भी ना रोक ना

किसी की टोक, ननिहाल का ऐसा

सुखद अनुभव ना कहीं और।


नानी का वो आंचल

नाना का दुलार याद आता है

मुझे वो मेरा ननिहाल याद आता है।


स्वादिष्ट पकवानों की मिठास 

और मिट्टी की सुगंध ,तो कहीं 

नानी की से छुपकर नाना के संग 

कुल्फी का आनंद 

मुझे वो बचपन याद आता है


नानी की कहानियां और 

नाना की मस्ती , याद आता हैं

मुझे वो मेरा ननिहाल याद आता है 

  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन