खेल
खेल
खेल-खेल में पढ़ना सीखें
खेल-खेल में गाना
खेल-खेल में ज्ञान बढ़ाएं
खेल का महत्त्व अब जाना
खेलोगे कूदोगे तो
बनोगे महान, ये है
खेल का मकसद
यही खेल की शान
खेल में भी ध्यान लगाना
खेलने में कुछ वक़्त बिताना
खेल से देह मज़बूत बनाना
खेल में अब नाम कमाना
खेलने से होता
शारीरिक विकास
इसलिए ज़रूरी है
रोज़ खेलने का प्रयास
खेल को जीवन का अंग बनाना
खेल में कभी ना इगो दिखाना
खुद समझ कर सबको समझाना
खेल कोई बुरा नहीं, ये भी बतलाना
क्रिकेट, कबड्डी हो या
खो-खो, फुटबॉल....
बढ़ाते ये मनोबल हमारा
सेट करते जीवन का गोल
खेल का हिस्सा बन जाना
खेल का असीम आनंद उठाना
गर छल करे कोई साथ तुम्हारे
जमकर उसको मज़ा चखाना।
