Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Minal Aggarwal

Others

4  

Minal Aggarwal

Others

एक सफल वैवाहिक जीवन दे जन्नत की खुशी

एक सफल वैवाहिक जीवन दे जन्नत की खुशी

2 mins
386


विवाह 

दो दिलों का 

दो आत्माओं का

मिलन है

विवाह सफल है 

गर वर वधू दोनों

एक दूसरे से खुश हैं 

एक सफल वैवाहिक जीवन

किसी भी जोड़े को

जन्नत की सी खुशी देता है

उन दोनों की प्रसन्नता 

परिवार में भी खुशियों की

एक बहार लाती है

प्रेम का फूल जब खिलता है 

दिल के उपवन में तो 

यह स्वयं को और 

सबको अपनी खुशबुओं की 

बयार से महकाता है 

यह रिश्ता स्थाई होना चाहिए और 

सारी उम्र चलना चाहिए

दो दिलों के बीच

गर लड़ाई झगड़े

मनमुटाव 

गाली गलौज 

मार पिटाई

गलतफहमियां 

शुरू हो जाती हैं तो 

इस रिश्ते का अंत दुखद ही 

होता है 

फिर यह स्थिति एक नरक के 

होने का सा अहसास देती है 

दोनों या 

दोनों में से कोई एक 

जल्द से जल्द एक दूसरे से 

सदैव के लिए छुटकारा पाना 

चाहते हैं तो 

मानसिक अवस्था भी दोनों की 

तनाव ग्रस्त होगी और 

स्वस्थ नहीं होगी 

लोग अधिकतर ऐसी 

परिस्थितियां उत्पन्न होने पर 

दोनों पक्षों को समझाने के बजाय 

और अधिक भड़काने का काम 

करते हैं 

ऐसे में दोनों को चाहिए कि 

दुनिया की बातों में न आकर 

अपने दिल की सुने और 

अपने जीवन को संभालें

विवाह को वर वधू एक ऐसी 

जीवन की शुरुआत माने 

जिसमें यह प्रण लेकर चलें कि

उम्र भर दोनों एक दूसरे का साथ 

निभायेंगे

सुख दुख में एक दूसरे का साथ 

देंगे

किसी एक पर विपत्ति पड़ी तो 

मैदान छोड़कर भाग नहीं जायेंगे

एक दूसरे की बात को 

तसल्ली से सुनेंगे, समझेंगे और 

समस्या उत्पन्न होने पर कोई हल 

निकालेंगे 

यह रिश्ता जन्म जन्मांतर 

न सही 

इस जन्म में तो ठीक प्रकार से 

निभायेंगे 

यह संकल्प तो विवाह के समय 

उठाना ही है 

इस रिश्ते की नींव जो रखी है 

तो एक प्यार का घर तो 

दोनों को मिलकर फिर 

बनाना ही है और 

प्रेम पूर्वक 

पूरे सहयोग से 

मनोयोग से 

जीवन पर्यंत एक दूसरे के 

साथ रहना है।


Rate this content
Log in