STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

4  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

एक बीता हुआ बचपन

एक बीता हुआ बचपन

1 min
285

एक बीता हुआ बचपन गुजर रहा था पानी के बीच,

अब गुजर रहा कमरों की कैद में।


एक बीता हुआ बचपन गुजर रहा था मीठी मीठी शरारतों में,

अब गुजर रहा बड़प्पन की दहलीज में।


एक बीता हुआ बचपन गुजर रहा था दोस्तों के साथ,

अब गुजर रहा आभासी दुनिया के मोहपाश में।


एक बीता हुआ बचपन गुजर रहा था बेपरवाही की रौनकों में,

अब गुजर रहा आगे निकल जाने के तनाव में।


एक बीता हुआ बचपन गुजर रहा था मिट्टी की गोद में,

अब गुजर रहा तारकोल के जाल में।


एक बीता हुआ बचपन गुजर रहा था रिश्तों की गर्माहट में,

अब गुजर रहा अपनो की लड़ाई में।


एक बीता हुआ बचपन गुजर रहा था आसमान की ठंडी छाँव में,

अब गुजर रहा बिजली से जन्मी तेज हवाओं में।


एक बीता हुआ बचपन गुजर रहा था मिट्टी के खेल खिलौनों में,

अब गुजर रहा मशीनी शरीर के खेल में।


वो बचपन लौट आया जो कभी इस जिंदगी में

हम जी लेंगें फिर एक बार उसे इस जिंदगी में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन