एहसास विचित्र
एहसास विचित्र
1 min
167
एहसास कराता विचित्र है
खिंच गया दिल पे सुन्दर चित्र है।
आईना है इस जमाने का
ये जो चलचित्र है।
अपनी ही कहानी उनकी जुबानी है
एहसासों की सुन्दर सी निशानी है।
ले चलता अलग ही दुनिया में
ये जो चलचित्र है।
ख्वाब गुदगुदाता है
हकीकत से भरमाता है
कुछ भी नहीं देता, एहसास के सिवा
ये जो चलचित्र है।