दिवाली
दिवाली
1 min
13.7K
आयी है दीपो की दिवाली
लायी संग मे ढेरो खुशहाली
टिमटिमाते सितारे चारो ओर
आतिशबाजी का मचा है शोर
गेंदे की खुशबू से महके है मन
रंगोली से सजे है घर आँगन
हर घर रोशन है दिलों मे उमंग
जगमगाई दुनिया रोशनी के संग
साँज ढले लेकर खुशीयों की बहार
पावन कदमों से लक्ष्मीमाँ आई द्वार
धन्य हो सभी पाकर शुभाशीष अपार
ऐश्वर्य,सुखसमृद्धि से संपन्न हो त्योहार।
