चंद्रयान - 3
चंद्रयान - 3
आज 23rd Aug, 2023, के ऐतिहासिक दिन जब चंद्रयान 3,
चांद पर उतरेगा तो वार्तालाप कुछ ऐसी होगी.....
विक्रम - चंद्रयान 3
आज रक्षा सूत्र "विक्रम" प्यारा
मामा के आंगन में उतरेगा
छूते ही मामा के पावन चरण
तिरंगा फिर शान से फहरेगा
देखो "विक्रम" मामा के घर
पाऊं ज़रा धीरे से रखना
चोट न लग जाए दोनों को
इसका भी ज़रा ध्यान रखना
कहना "मामा मैं आया हूं
दूर भारत की धरती से
लो संभालो अपनी राखी
लगाओ इसको छाती से
सही दिशा हमें सदा दिखाना
मानवता के हम अनुयाई हैं
बड़ी कुर्बानियां दे दे कर
आज यह जीत हमने पायी है
धैर्य व मेहनत रंग लाती है
सारे विश्व को बतला देना
तिरंगे की शान सदा रखना
शौर्य इसका जग में फैलाना"।
इसपर मामा हंसकर बोलेंगे
"विक्रम" तू है सबसे प्यारा
जिस देश से तू आया है बेटा
,वह देश है सबसे न्यारा
चंद्रयान-3 मेरी बांहों में समां
कब से था इंतजार तेरा
मैं ऐलान आज करता हूं
भारत से रहेगा रिश्ता गहरा
हौसले रख बुलंद अपने
विश्व गुरु भारत बन जायेगा
बस एक जुट हो जाओ सब
राहें तेरी कोई रोक न पाएगा.....
जय हिंद!