STORYMIRROR

Swarna Jyothi

Others

4  

Swarna Jyothi

Others

चाहतें

चाहतें

1 min
259

चाहते चाहते चाहते और चाहते

इंसा को कब मिलती है इनसे राहते


कभी अंजुली भर की ही चाहत 

तो कभी विशाल अंबर की चाहत

कभी मीठे बूंद की चाहत तो 

कभी तीखे सागर की चाहत


चाहते चाहते चाहते और चाहते

इंसा को कब मिलती है इनसे राहते


कभी दिये की लौ की चाहत 

तो कभी रवि किरण का चाहत

कभी चाँद की चाहत तो 

कभी चाँदनी की चाहत

शमा को जलाने की चाहत

तो परवाने को जल जाने की चाहत


चाहते चाहते चाहते और चाहते

इंसा को कब मिलती है इनसे राहते


कभी सीप के मोती की चाहत 

तो कभी पंछी के पंखों की चाहत

कभी जल की गहराई की चाहत 

तो कभी गिरी की ऊँचाई की चाहत


कमबख़्त" ज़िंदगी तो बहाना है

इन चाहतों से ही तो पड़ती है

इंसा को जीने की आदत 


फिर भी 

चाहते चाहते चाहते और चाहते

इंसा को कब मिलती है इनसे राहते



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन