STORYMIRROR

Dinesh Sen

Others

4  

Dinesh Sen

Others

बसंत ऋतु आई है

बसंत ऋतु आई है

1 min
409

घोला है हवा में

इत्र किसी ने

या बसंत ऋतु आई है।


ओढी है पीली 

चुनर धरा ने

या बसंत ऋतु आई है।


हुआ है नीर 

सरोवर का गुलाबी

या बसंत ऋतु आई है।


उड़ी हैं रंगीन पतंगें

गगन में पतंगों के साथ

या बसंत ऋतु आई है।


हवा में सरगम बजी

या कोई चूनर लहराई है

या बसंत ऋतु आई है।


क्यूं मचल रहा है यौवन

क्या नवयुवती मुस्काई है

या बसंत ऋतु आई है।


हुई है लाल गगन काया

या युवती ने अधर रचाई है

या बसंत ऋतु आई है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन