वसंत का मौसम
वसंत का मौसम
1 min
264
वो वसंत का मौसम
वो मचलता यौवन
फिसलता दामन
चंचल मन
शीतल पवन
महकता चमन
वो उजली किरन
वो कोमल कमल।
वो निखरती निहारिका
वो रागिनी विचारिका
वो अपनापन
वो सूना सा सावन
वो इंतजार पिया का
वो इजहार प्रिया का
वो राह का राही
वो प्रीत का सिपाही
इक संदेशा लाया है
इस बसंत सजनी से मिलने
उसका साजन आया है।।
