बसन्त का आगमन
बसन्त का आगमन
1 min
284
धरा सुशोभित खिल उठी
स्वागत में सब ऋतुराज के
जगा गया बसन्त मन में प्रीत
गुलज़ार हुई वादियां चहूॅं ओर।।
गाए रसिया प्रेम के मधुर सुर
बहे सुगन्ध समीर मन्द-मन्द
मधुर स्वर में कोयल के तराने
नवीन सृजन लिए खेत लहराए।।
मदमस्त बसन्त प्रीत जगा गया
विवाह सा लगे हर घर आंगन
चहूँ तरफ लगे सप्तरंगी बहार
लगे पक्षियों के सुरमयी वादन।।
