STORYMIRROR

Asha Pandey 'Taslim'

Others

3  

Asha Pandey 'Taslim'

Others

बोलो ना

बोलो ना

1 min
635



तुमने जो कुछ मुझे दिया

उसका लाख लाख शुक्रिया

मैने जो दिया

उसका जि़क्र छोड़ दो

अब मेरे पास तुम्हें ही नहीं

किसी को कुछ दे पाने के लिये

बचा ही क्या है

यदि फिर भी तुम्हें लगता है

मुझमें कुछ अभी बाकी भी है

तो सब तुम्हारा ही है

केवल तुम्हारा

वो हिस्सा जो तुम्हारा ही है

उसके जाने का डर हो तो सुनो

मुझमें से खुरच खुरच कर

अपना वो सारा हिस्सा खाली करलो

रहने दो मुझे खाली खाली

देखो न

आधी जिन्दगी तुम्हारी

आधी बच्चों के नाम

आधा समय तुम्हारे हिस्से

आधा रिश्ते-नातों संग

अब फैसला तुम्हारे हाथ

सच कहना

मेरी जिन्दगी और

मेरा समय कहाँ है?

बोलो...ना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Asha Pandey 'Taslim'