STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Others

4  

Kanchan Prabha

Others

भूरा भूरा मौसम

भूरा भूरा मौसम

1 min
249

कितने सुन्दर कितने मोहक

तरह-तरह के होते मौसम


बसंत ऋतु जब दस्तक देती

खिल जाते तब उपवन उपवन

कितने सुन्दर कितने मोहक

तरह तरह के होते मौसम


जब आये बारिश की छम छम 

खिल जाये तब बगिया गुलशन

कितने सुन्दर कितने मोहक

तरह तरह के होते मौसम


जाड़े की दस्तक जब होती है

धूप खिले घर घर हो रौशन

कितने सुन्दर कितने मोहक

तरह-तरह के होते मौसम 


ग्रीष्म ऋतु की बात अनोखी

गर्मी से मन उलझन उलझन 

कितने सुन्दर कितने मोहक

तरह-तरह के होते मौसम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन