STORYMIRROR

Veena rani Sayal

Others

3  

Veena rani Sayal

Others

भजन

भजन

1 min
227

सुन परवर दिगारा


जीवन जोत जगाने वाले सुन परवर दिगारा ,    

हर पल हर दिन रात गुजारूं लेकर तेरा सहारा,

सुन परवर दिगारा


सूरज की किरणों से जगमग हो गया ये जग सारा,

अपनी प्रीत का दीप जला कर मन कर दो उजियारा,

सुन परवर दिगारा


सुबह का भूला शाम को आए भूला ना कहलाए

जिस पल राम का नाम लिए वो राम नाम धन पाए

सुन परवर दिगारा


मन का पंछी बिन पंखों के दूर कहीं उड़ जाए,

राम नाम के बिखरे मोती चुन -चुन कर ले आए

सुन परवर दिगारा


जीवन सात सुरों का सरगम हर पल ये धुन गाए

संग मिले गर मुझे तुम्हारा जन्म सफल हो जाए

सुन परवर दिगारा


जीवन जोत जगाने वाले सुन परवर दिगारा

हर पल हर दिन रात गुजारूं लेकर तेरा सहारा

सुन परवर दिगारा ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Veena rani Sayal