STORYMIRROR

Renu Poddar

Others

3  

Renu Poddar

Others

भैया

भैया

1 min
157

वो साथ में हमारा हँसना - खेलना 

लड़ना- झगड़ना फिर रूठना- मनाना 

वो जल्दी उठ के मुझे मैथ्स पढ़ाना 

कहीं से मुझे होता था जो देर से आना 

तो तुम्हारा मुझे लेने पहुँच जाना 


मेरे एडमिशन के लिए चक्कर लगाना 

जो बिमार पड़ जाऊँ तो डॉक्टर को दिखा के लाना 

वो मेरे रोने पर मुझे चुप कराना 

वो मेरी शादी में छुप-छुप कर आँसू बहाना

वो मेरे बच्चों को घुमाने ले जाना और चीजें दिलाना


आज भी हर दुख-सुख में मेरा साथ निभाना 

आज है तुमको ये सब बताना 

क्योंकि अन्तिम सांस तक है हमें

ये भाई-बहन का रिश्ता निभाना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन