STORYMIRROR

Sunil Kumar

Others

4  

Sunil Kumar

Others

आधुनिक जीवन में विज्ञान

आधुनिक जीवन में विज्ञान

1 min
497

आधुनिक जीवन में विज्ञान 

कर रहा है बड़ा कमाल

रोटी-कपड़ा हो या मकान 

हर जगह पहुंच गया विज्ञान।

बना मोटरगाड़ी-रेल-विमान 

आवागमन कर दिया आसान 

शिक्षा-चिकित्सा और सुरक्षा 

सब में है इसका योगदान

आधुनिक जीवन में विज्ञान 

कर रहा है बड़ा कमाल।

उन्नत कृषि उपकरणों से

कृषि कार्य हुआ आसान

बड़े-बड़े कामों को भी 

पल भर में दे रहा अंजाम 

आधुनिक जीवन में विज्ञान 

कर रहा है बड़ा कमाल।

विद्युतबल्ब-ट्यूबलाइट से

रौशन हुआ जग-संसार 

रेडियो-टीवी और मोबाइल 

कराते मनोरंजन अपार

आधुनिक जीवन में विज्ञान 

कर रहा है बड़ा कमाल।

टेलीफोन-मोबाइल से

बातचीत हुआ आसान 

कंप्यूटर और लैपटॉप से 

निपट रहा पल में सब काम 

आधुनिक जीवन में विज्ञान 

कर रहा है बड़ा कमाल।

फैला जब से अंतरजाल

संदेश भेजना हुआ आसान 

विज्ञान ने खोले उन्नति के द्वार 

चांद पर भी पहुंचा गया इंसान

आधुनिक जीवन में विज्ञान 

कर रहा है बड़ा कमाल।

जिधर देखो उधर विज्ञान 

पलक झपकते काम आसान

लगता था जो स्वप्न समान 

देखो हो गया अब साकार

आधुनिक जीवन में विज्ञान 

कर रहा है बड़ा कमाल।

हर समस्या का मिला निदान 

जीवन हुआ अब बड़ा आसान

आधुनिक जीवन में विज्ञान 

कर रहा है बड़ा कमाल।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन