स्टोरीमिरर एवं 'हस्ताक्षर' मासिक वेब पत्रिका द्वारा आयोजित 'कविता लेखन प्रतियोगिता'
'जल, प्रकृति और पर्यावरण' जिसके बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती, जिसके बिना जीवन का कोई आधार नहीं। इसीलिए इस महत्वपूर्ण विषय पर स्टोरीमिरर एवं 'हस्ताक्षर' मासिक वेब पत्रिका की संस्थापक एवं सम्पादक प्रीति 'अज्ञात' और प्रधान सम्पादक के.पी.अनमोल जी द्वारा 'कविता लेखन प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नियम व शर्ते निम्नानुसार हैं:
नियम व शर्तें
१. विश्व के सभी कवि /लेखक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
२. हर प्रतियोगी कितनी भी कविताएँ प्रेषित कर सकता है।
३. रचना स्वरचित हो और स्टोरीमिरर पर पहले से प्रकाशित न हो। किसी भी दशा में यदि किसी की भी रचना कहीं से भी कॉपी की हुई पाई गई तो वह कानूनी रूप से खुद जिम्मेदार होगा/होगी।
४. यदि यह पता चलता है कि रचना पहले से ही स्टोरीमिरर पर प्रकाशित हुई है तो आपको रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
५. विषय 'जल, प्रकृति और पर्यावरण' के अंतर्गत ही अपनी रचनाएँ प्रेषित करें।
६. रचना में किसी भी प्रकार की अश्लीलता नहीं होनी चाहिए।
७. प्रतियोगिता में कोई भी उम्र बंधन नहीं है।
८. प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।
नोट-: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए।
पुरस्कार
१. उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली २५ रचनाओं को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
२. लगातार १० दिनों तक भाग लेने वाले प्रतिभागी को स्टोरिमिरर की तरफ़ से २५० रुपये का गिफ्ट वॉउचर दिया जायेगा।
३. प्रत्येक प्रतिभागी को रचना प्रेषित करने पर प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।
विषय - जल, प्रकृति और पर्यावरण
१ अप्रैल २०२० से १० अप्रैल २०२०
निर्णायक
प्रीति 'अज्ञात'
भारत की सुप्रसिद्ध लेखिका, ब्लॉगर, सामाजिक कार्यकर्त्ता व 'हस्ताक्षर' मासिक वेब पत्रिका की संस्थापक एवं संपादक हैं. अब तक के साहित्यिक सफ़र में आपकी अनगिनत उपलब्धियाँ हैं. आपकी बहुचर्चित पुस्तकें 'मध्यांतर' (कविता संग्रह) एवं 'दोपहर की धूप में' (आलेख संग्रह) हैं। इसके अतिरिक्त 17 साझा संग्रहों (संस्मरण, कविता, कहानी) में रचनाएँ प्रकाशित, 5 पुस्तकों का संपादन तथा एक दर्ज़न से भी अधिक पुस्तकों की भूमिका एवं समीक्षा लेखन जग जाहिर है. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर श्रेष्ठ ब्लॉगर पुरस्कारों के साथ ही आपको पत्रकारिता, लेखन एवं सामाजिक क्षेत्रों में योगदान के लिए ऐसे दर्ज़नों विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त हैं, जिनका चंद लाईनों में उल्लेख कर पाना संभव नहीं है.
के.पी.अनमोल
राजस्थान की धरती पर जन्मे के.पी.अनमोल जी की साहित्य जगत में एक विशिष्ट पहचान है। लेखक, संपादक, ग़ज़लकार के.पी.अनमोल जी के दो ग़ज़ल संग्रह (इक उम्र मुकम्मल, कुछ निशान काग़ज़ पर) प्रकाशित हो चुके हैं। कई पत्र- पत्रिकाओं में लेखन व संपादन के साथ-साथ वर्तमान में 'हस्ताक्षर' मासिक वेब पत्रिका में प्रधान संपादक के पद पर कार्यरत हैं.
--
'हस्ताक्षर' मासिक वेब पत्रिका
http://www.hastaksher.com/index.php