STORYMIRROR

Sonnu Lamba

Others

3  

Sonnu Lamba

Others

शाम

शाम

1 min
258

धूल मिट्टी में खेलते अपने बच्चो को जिस तरह,

माँ ..शाम होते ही अपने,

आंचल में छुपाकर ले जाती हैं,

और घर जाकर उनके हाथ मुंह धुला,

रजाई में छुपा देती हैं,

वैसे ही ..

रोज ये शाम ,

सूरज को अपने आंचल में छुपा ले जाती है ..

और लोग कहतें हैं ,सूरज डूब रहा है...

सूरज भी ,कभी डूबा करते हैं भला ...।।



Rate this content
Log in