STORYMIRROR

#Non-Stop November : FanFiction Edition

विजेता देखें

दोस्तों से साझा करें

हम सभी का पसंदीदा एक पुस्तक, एक चरित्र या एक खिलाड़ी होता है जिसे हम प्यार करते हैं और जो हमारे दिलो दिमाग पर छाए रहते हैं। वह हैरी पॉटर, एवेंजर्स, सुपरमैन, क्रिश या फिर कोई भी हो सकता है। क्या कभी सोचा है हमने कि यदि पीटर पार्कर को कभी किसी मकड़ी ने नहीं काटा होता ; तब उसका जीवन कैसा होता? 

प्रशंसकों से भरी इस दुनिया में,एक  लेखक अपनी कलम से इन सभी पात्रों से जुड़ी नई-नई कहानियों को जन्म देते हैं ।  क्या आप भी अपनी रचनात्मकता का पता लगाने के लिए तैयार हैं। एक नया मोड़, कहानी का एक ऐसा अंत ,जो आपने कभी सोचा हो, आपके हीरो की कुछ विशेषताएँ, आपके पसंदीदा पात्रों का मिश्रण या और भी बहुत कुछ!

स्टोरीमिरर, सभी प्रशंसकों को "नॉन स्टॉप नवंबर: फैनफिक्शन एडिशन" प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए आप सबको आमंत्रित करता है, आपकी कल्पनाओं के माध्यम से आपके पसंदीदा चरित्र को उजागर करता है। 

यह कैसे कार्य करता है?

इस “फैनफिक्शन प्रतियोगिता” में, आपको अपनी पसंदीदा किसी भी फिल्म, टीवी-शो, किताबें, या अपनी काल्पनिक दुनिया के हीरो के जीवन से जुड़ी कहानियाँ बुननी हैं।

नियम:

  1. उपरोक्त छवि में सभी विषयों का उल्लेख किया गया है। कृपया तारीख के अनुसार ही विषय को लिखें ।
  2. आपकी प्रत्येक कहानी अद्वितीय होनी चाहिए और दिये गए मूल कहानी से बिलकुल अलग होनी चाहिए
  3. शैली पर कोई प्रतिबंध नहीं हैं
  4. रचनाएँ केवल प्रतियोगिता लिंक के माध्यम से ही प्रस्तुत की जानी चाहिए।
  5. ईमेल पर या हार्ड कॉपी के रूप में या प्रतियोगिता लिंक का उपयोग किए बिना किया गया कोई भी प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगी ।
  6. प्रतिभागियों को अपनी मूल रचनाएँ भेजनी होगी।
  7. आपके द्वारा भेजी गई रचनाओं की संख्या की कोई सीमा नहीं है
  8. लेख / निबंध प्रस्तुत करने की अनुमति नहीं है
  9. कोई भागीदारी शुल्क नहीं है।
  10. प्रतियोगिता में विजेताओं का फैसला संपादकीय स्कोर व पाठकों के लाइक, व्यू, कमेंट और रेटिंग के आधार पर किया जाएगा।
  11.  प्रतिभागियों को प्रत्येक दिन प्रत्येक प्रॉम्प्ट पर कम से कम एक कहानी प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसके अभाव में उन्हे विजेता नहीं घोषित किया जा सकता।
  12. स्टोरी मिरर  का अंतिम निर्णय सभी प्रतिभागियों के लिए माननीय होना चाहिए।

 श्रेणियाँ:

कहानी

भाषाएँ:

रचनाएँ इनमें से किसी एक या अधिक भाषाओं में प्रस्तुत की जा सकती है - अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, ओडिया और बंगला।

 पुरस्कार:

  1. प्रत्येक भाषा के शीर्ष विजेताओं को एक ट्रॉफी तथा अपनी पुस्तक स्टोरी मिरर में प्रकाशित करने का सुअवसर मिलेगा
  2. सभी प्रतिभागी, जो रोजाना दिये गए सभी 30 प्रॉम्प्ट पर कहानी लिखते हैं, उन्हें स्टोरी मिरर की तरफ से ईबुक में प्रकाशन का अवसर दिया जाएगा साथ ही स्टोरी मिरर से किताबें खरीदने के लिए 200 / - रूपए का एक वाउचर भी मिलेगा।
  3. 15-29 प्रॉम्प्ट के लिए लिखने वाले सभी प्रतिभागियों को किताबें खरीदने के लिए Rs.100 / - का एक स्टोरीमिरर वाउचर मिलेगा।
  4. प्रत्येक भाषा में कुछ सर्वश्रेष्ठ कहानियों को एक मुफ्त पुस्तक दी जाएगी।
  5. सभी प्रतिभागियों को एक भागीदारी ई-प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।
  6. लगातार 15 दिन पूरा करने वालों को "साहित्यिक हाफ-मैराथन" प्रमाणपत्र मिलेगा
  7. लगातार 30 दिन पूरा करने वालों को "साहित्य मैराथन" प्रमाणपत्र मिलेगा

पात्रता:

प्रवेश की अवधि: नवंबर ०१, २०२० से ०२ दिसंबर २०२०

परिणाम: दिसंबर 2020

संपर्क करें:

ईमेल: neha@storymirror.com

फ़ोन नंबर:  +91 9372458287



Trending content
28 331