STORYMIRROR

Deepak Sharma

Others

3  

Deepak Sharma

Others

दीपक ये ज़रा दिल को......

दीपक ये ज़रा दिल को......

1 min
408


इन चाँद सितारों को उलझाए हुए रहना

आदत ये किसी की है बल खाए हुए रहना


आए के न आए वो ये छोड़ दिया उसपे

तुम राह मगर फूलों महकाए हुए रहना


क्या जाने के आईना कब सामने आ जाए

किरदार को तुम अपने चमकाए हुए रहना


कैसी ये मुहब्बत है जीने ही नहीं देती

जलवों में हमें उनके उलझाए हुए रहना


जब याद कभी आए तुमको भी दिवाने की

दामन को दुआओं में फैलाए हुए रहना


ख़ुशियाँ सी बरसती हैं आवाज़ सुनूँ इनकी

पायल को या कंगन को खनकाए हुए रहना


दिल प्यार मुहब्बत में तोड़े हैं ज़माने ने

‘दीपक’ ये ज़रा दिल को समझाए हुए रहना



Rate this content
Log in