STORYMIRROR

Kajal Manek

Others

2  

Kajal Manek

Others

संस्कार

संस्कार

1 min
183

रामकिशोर जी ट्रेन में बैठे सोच रहे थे आज अपनी बेटी को जाकर कहूंगा कि नाती का एडमिसन अंग्रेजी कान्वेंट स्कूल में करवा दे। वे ये सोच ही रहे थे कि सामने की सीट पर कुछ लड़के आकर बैठे सभ्य ऊँचे परिवार के लड़के आपस में कुछ चर्चा कर रहे थे। बात करने पर उन्हें पता चला कि वे एक इंटरव्यू देकर आ रहे थे, उन्ही में से एक लड़के ने पूछा अंकल आपको मालूम है महाराणा प्रताप कौन थे, वे चकित होकर बोले क्या तुम्हें पढ़ाया नहीं गया। ये वो बोले अंकल हम कॉन्वेंट स्कूल में पढ़े हैं हमें अंग्रेज़ों का इतिहास पढ़ाया गया है ये नहीं, ये सुनकर रामकिशोर जी को अपने नाती के हिंदी मीडियम में होने पर आंतरिक गर्व एवं खुशी महसूस की तभी ट्रेन भी चल पड़ी अपने अगले गन्तव्य की ओर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन