STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Children Stories Drama Children

4.5  

V. Aaradhyaa

Children Stories Drama Children

मैं आपकी बात मानूंगी माँ !

मैं आपकी बात मानूंगी माँ !

1 min
284

आज रिनी को स्कूल में डांट पड़ी थी। उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था।पिछली रात वह टी.वी. देखती रही थी और माँ के कहने पर भी अपना होमवर्क नहीं किया था।

 इसलिए घर आकर वह बहुत ही उदास थी। उसने ठीक से खाना भी नहीं खाया।

ज़ब स्कूल से आकर वह चुपचाप अपनी पढ़ाई कर रही थी तो माँ ने पूछा,

"आज उदास क्यों है गुड़िया ?"

तो रिनी ने कहा,

"सॉरी मां!मैंने कल आपकी बात नहीं मानकर होमवर्क नहीं किया और टीवी देखती रही,इसलिए आज मुझे डांट पड़ी!"

माँ ने उसे जादू की झप्पी देते हुए समझाया,

"आगे से सबसे पहले होमवर्क करना फिर,टीवी देखना!"

रिनी को मम्मी से लिपटकर एकदम नई ताकत महसूस हुई।

और...

 अब रिनी सबसे पहले अपना होमवर्क करती उसके बाद खेलती या टीवी देखती थी।

 अब तो रिनी की मैम भी उसे नहीं डांटती थी। बल्कि अब रिनी पढ़ाई में बहुत अच्छी हो गई थी।


Rate this content
Log in